Saharanpur ka Mausam
( सहारनपुर का मौसम)

आज हम सहारनपुर के मौसम(Saharanpur ka Mausam) के बारे में बता रहे है. सहारनपुर भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है, यह उत्तर प्रदेश के उतरीं भाग पर स्थित है. सहारनपुर में ज्यादातर मौसम ठीक ही रहता है,क्योंकि उसके पास में ही यमुना नदी और पहाड़ है.
मौसम (Mausam)
मौसम का अर्थ है- किसी स्थान विशेष पर, किसी खास वायुमंडल की स्थिति. जैसे धूप में कितनी गर्मी, बारिश में कितना पानी है, हवा की गति और दिशा, आदि की उपस्थिति और उनकी परस्पर अंतर: क्रिया शामिल होती है.
ऋतुएँ ( Seasons)
भारत में परंपरा रूप से छः ऋतुएँ परिभाषित की गई है.
वसंत चैत्र से वैशाख मार्च से अप्रैल
ग्रीष्म ज्येष्ठ से आषाढ मई से जून
वर्षा श्रवण से भाद्रपद जुलाई से सितंबर
शरद अश्विन से कार्तिक अक्टूबर से नवंबर
हेमंत मार्गशीर्ष से पौष दिसंबरसे15जनवरी
शिशिर माघ से फालगुन 16जनवरी सेफरवरी
सहारनपुर की ऋतुओं के बारे में(Saharanpur ka Mausam)

वसंत ऋतु(spring)
वसंत ऋतु का मौसम मार्च से अप्रैल तक होता है. वसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा भी कहा जाता है, पतझड़ के बाद आने वाले वसंत के मौसम में फूल की नई कलियां खिलती है. सहारनपुर के लोग इस मौसम में सरसों और गेहूं की कटाई शुरू कर देते है, इस मौसम में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है.
ग्रीष्म ऋतु (summer)
इस ऋतु के नाम से ही पता चलता है, ग्रीष्म यानी गर्मी का मौसम. सहारनपुर में गर्मियों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, ज्यादातर यहां का तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस देखा गया है. इस मौसम में बहुत ज्यादा गर्मी पडती है और गर्म हवाएँ चलती है.उसे ( लु) कहते हैं. यहाँ इन दिनों खीरा, ककड़ी, तरबूज और दालों की खेती होती है.
वर्षा ऋतु (Rainy)
वर्षा ऋतु को मानसून कहा जाता है. वर्षा के मौसम में सहारनपुर में बहुत बारिश होती है, जिससे यमुना नदी का पानी ऊपर तक आ जाता है. बारिश के मौसम में बाढ़ का खतरा बना रहता है, कुछ साल पहले सहारनपुर में भी बाढ़ आई थी. बारिश का मौसम जुलाई से सितम्बर तक होता है. सहारनपुर के लोग वर्षा ऋतु में धान की खेती करते हैं.
शरद् ऋतु ( Autumn)
शरद् ऋतु को अंग्रेजी में अॅटमन कहते हैं, यह ऋतु अक्टूबर से नवंबर तक होती है. शरद् ऋतु में गर्मी थोड़ी कम हो जाती है, सहारनपुर में लोग शरद् के मौसम में गेहूँ, सरसो, चना इतयादी का उत्पादन करते है.
हेमंत ऋतु (Pre Winter)
हेमंत ऋतु का मौसम दिसंबर से जनवरी तक रहता है, इस मौसम में राते लंबी और दिन छोटे होते है. हेमंत ऋतु में ठंड होती है, इस मौसम में सहारनपुर के लोग आलू बैते है.
शिशिर ऋतु (Winter)
सर्दियों के बाद कडक ठंड में पढ़ने वाली ऋतु को शिशिर ऋतु कहा जाता है. सहारनपुर में इस मौसम में बहुत कोहरा( धुंध) पडती है. सहारनपुर में इस मौसम का तापमान 12 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, कभी कभी सहारनपुर में सर्दियों का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है.

Don’t Forget to Subscribe to my Youtube Channel
Also, Read This Article Saharanpur-Lok-sabha-seat-in-Hindi/